इस नॉमिनेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि, मैं कितने भी युद्ध रोक लूं, कुछ भी कर लूं, लेकिन मुझे यह पुरस्कार नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, मुझे अब तक 4-5 बार शांती पुरस्कार मिल जाना चाहिए था, लेकिन वह लोग मुझे यह पुरस्कार नहीं देंगे क्योंकि वह इसे सिर्फ लिबरल्स को देते है। ट्रंप ने यह भी दावां किया कि, उन्होंने भारत - पाक के अलावा रूस-यूक्रेन और ईरान-इजराइल जैसे मुद्दों को सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिलेगा।