
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा है कि पाकिस्तान जैसे देश आतंकी संगठन आईएस को मदद कर रहे हैं और अफगानिस्तान के पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में करजई ने यह बात कही। इससे पहले भी करजई पाकिस्तान पर हमला बोल चुके हैं।
करजई ने कहा कि भारत-अफगान के रिश्ते सदियों पुराने हैं। दोनों के बीच संबंध हमेशा गहरे बने रहेंगे। अफगानिस्तान के विकास में भारत की अहम भूमिका रही है। उम्मीद है कि अफगानिस्तान के विकास में भारत हमेशा साथ देता रहेगा। बलूचिस्तान के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सहानुभूति बलूचिस्तान के लोगों के साथ है और उनके कष्टों का अंत होना चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले हामिद करजई ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाने पर भी पीएम मोदी की तारीफ की थी।
भारत को जवाब देने का हक
करजई ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के उकसावे का जवाब देने का हक है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी एजेंसियां आजादी से अफगानिस्तान और भारत को लेकर बात करती रहती है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि भारत के प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान पर टिप्पणी की हो।
Published on:
22 Aug 2016 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
