22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी सेना का सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन, 8 आतंकियों को मार गिराया और 5 को किया गिरफ्तार

Pakistan Army's Secret Operation: पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में आतंकियों के खिलाफ सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना को कामयाबी भी मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
pakistani_soldiers.jpg

Pakistani soldiers

पाकिस्तान ने लंबे समय तक आतंक को पनपाने के साथ पनाह भी दी है। ऐसे में साफ है कि पाकिस्तान में आतंकियों की कमी नहीं है। पर एक समय आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब आतंकवाद का अड्डा बन चुका है। पिछले कुछ साल में पाकिस्तान में आतंकी हमले भी बढ़े हैं। एक समय दूसरे देशों पर आतंकी हमलों को अंजाम देने वालों की मदद करने वाला पाकिस्तान अब खुद भी आतंकी हमलों से जूझ रहा है। पाकिस्तान में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। यूँ तो देश के कई हिस्सों में आतंकी बसे हुए हैं, पर खैबर पख्तूनख्वा की बॉर्डर अफगानिस्तान से लगे होने की वजह से इस प्रांत में आतंक भी ज़्यादा रहता है। यहाँ तो आतंकी पाकिस्तानी सेना पर हमला करने से भी नहीं कतराते। ऐसे में हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन चलाया।


8 आतंकियों को मार गिराया और 5 को किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में बन्नू जिले के जनी खेल सामान्य क्षेत्र में सीक्रेट ऑपरेशन चलाया। पाकिस्तानी सेना ने अपने इस सीक्रेट ऑपरेशन में 8 आतंकियों को मार गिराया और 5 को गिरफ्तार किया। पाकिस्तानी सेना के लिए इसे एक सफल मिलिट्री ऑपरेशन माना जा रहा है।


यह भी पढ़ें- क्रीमिया में रूस के नेवी हेडक्वार्टर्स पर हुआ मिसाइल अटैक