एक Facebook पेज ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "अगर हमारे देश में यह सब जारी रहा, तो एक दिन शादी का विचार ही खत्म हो जाएगा।" कुछ लोग टॉक्सिक रिलेशन से निकलने पर जश्न मनाने का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने महिला की आलोचना। एक यूजर ने कमेंट किया, ''तलाक का जश्न बिल्कुल नहीं मनाना चाहिए। हां! यह आपको एक जहरीले रिश्ते से मुक्त करता है। हां, यह आपको एक नार्सिसिस्ट से मुक्त करता है। हां! यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। हां! आप आघात से उबर सकते हैं।