9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान का फिर कायराना हरकत…, तोरखम बॉर्डर पर बरसाए बम, खौफनाक वीडियो सामने आया

Pakistan Bombing Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई अब और भी तेज हो गई है। पाक आर्मी ने एक बार फिर अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 08, 2026

PAK-AFGANISHTAN

अफगानिस्तान का बॉर्डर पार पाकिस्तान ने बरसाए बम, कई दुकानें जलकर खाक (सोर्स: नूर आलम एक्स यूजर पोस्ट स्क्रीनशॉट)

Pakistan Military Strike Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार की सुबह पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के सरहदी इलाके तोरखम बॉर्डर (Torkham Border) के पास बमबारी कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद यहां स्थित एक बड़े कमर्शियल मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 150 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला रिहायशी और व्यावसायिक इलाके के करीब हुआ, जिससे लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना के खौफनाक वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें जलकर राख हुआ बाजार साफ दिखाई दे रहा है।

150 से ज्यादा दुकानें जलकर राख; 300 मिलियन का आर्थिक नुकसान

स्थानीय बख्तावर न्यूज एजेंसी के हवाले से मेयर मौलवी अब्दुल्ला मुस्तफा बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे शहर की ओर कई गोले दागे गए। ये गोले एक बाजार में गिर गए, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

वहीं अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, नगर पालिका के पानी के टैंकर और स्थानीय लोगों की मदद ली गई।

इसके अलावा मार्केट कॉम्प्लेक्स के मालिक का कहना है कि इस आग में 150 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। इससे अफगानिस्तान को करीब 300 मिलियन रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

बता दें तोरखम बॉर्डर दोनों देशों के बीच सबसे व्यस्त व्यापारिक रास्तों में से एक है, जहां से रोज बड़ी मात्रा में सामान और लोगों की आवाजाही होती है।

कैसे शुरू हुआ दोनों देशों के बीच विवाद?

बता दें दोनों देशों के बीच यह तनाव तब शुरू हुआ जब तालिबान (Taliban) के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने 27 फरवरी को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की और उसके कई पोस्ट पर कब्जा कर लिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जब 21 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) ने अफगानिस्तान के इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाने का दावा करते हुए कार्रवाई की थी।

इसके बाद हालात और बिगड़ गए। जब अफगान सेना ने बताया कि कायरता पूर्वक पाक की आर्मी ने मासूम बस्ती को निशाना बनाया। जिसमें एक बच्चे का पूरा परिवार खत्म हो गया। अफगान सरकार ने सवाल भी खड़ा किया था कि क्या ये आतंकवादी है? इसका बदला हम लेकर रहेंगे।

अफगान सेना (Afghanistan) की तरफ से हुए हमलों के बाद पाकिस्तान ने कई बॉर्डर इलाकों में अफगान सेना की कथित “बिना उकसावे वाली फायरिंग” का जवाब देने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया।

पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का नाम ‘Operation Ghazab Lil-Haq’ रखा। इस ऑपरेशन के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।