पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन तकात्चेन्को (Justin Tkatchenko) ने सोशल मीडिया के ज़रिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi), भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), भारतीय सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही जस्टिन ने यह भी कहा है कि वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भारत की दी हुई 1 मिलियन डॉलर्स की मदद हादसे से प्रभावित और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचे। जस्टिन ने एक बार फिर तहेदिल से भारत को धन्यवाद दिया।