Paris Olympics 2024: पाकिस्तान की तैराक जहांआरा नबी पेरिस ओलंपिक में भले ही मेडल जीतने से चूक गई हैं, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनका ध्यान नबी के खेल पर नहीं, बल्कि उनके कपड़ों पर है। वो इस्लाम का हवाला देते हुए नबी के स्विमिंग कॉस्टयूम पर नाराजगी जता रहे हैं।