19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका से शांति समझौते का ईरान को होगा ज़बरदस्त फायदा, तेल का उत्पादन-निर्यात बढ़ने से अर्थव्यवस्था होगी मज़बूत

Iran-US Peace Deal: अमेरिका के साथ शांति समझौते से न सिर्फ ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध पूरी तरह से खत्म हो गया है, बल्कि ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए नए दरवाज़े भी खुल गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 19, 2026

Iranian oil industry

ईरानी तेल इंडस्ट्री (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच शांति समझौता (Iran-US Peace Deal) कई मायनों में बेहद ही अहम है। इस शांति समझौते से ईरान के खिलाफ युद्ध का स्थायी अंत हो गया है, जिससे मिडिल ईस्ट (Middle East) में बिगड़े हालात भी सुधर गए हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच हुए इस 14-सूत्रीय शांति समझौते से ईरान को आर्थिक रूप से भी ज़बरदस्त फायदा होगा।

बढ़ेगा तेल का उत्पादन-निर्यात

अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से खोल दिया गया है और अमेरिकी नाकेबंदी भी हटा दी गई है। इससे तेल से लदे जहाजों की आवाजाही पहले की तरह बिना किसी परेशानी के हो सकेगी और इसके बढ़ने की भी उम्मीद है। ईरान में तेल के बड़े भंडार हैं और उसकी उत्पादन क्षमता भी काफी ज़्यादा है। अमेरिका की तरफ से ईरान की जब्त संपत्ति/धनराशि को छोड़ने के बाद ईरान इसका इस्तेमाल अपने तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कर सकता है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान को तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में भी राहत दी है। इससे ईरान का तेल निर्यात भी बढ़ेगा। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ईरानी तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और डेरिवेटिव्स के निर्यात के लिए वेवर्स जारी करेगा। इसमें बैंकिंग लेनदेन, बीमा और परिवहन सेवाएं भी शामिल हैं। इससे तेल का निर्यात और ज़्यादा आसान होगा।

अर्थव्यवस्था होगी मज़बूत

युद्ध की वजह से ईरान को काफी नुकसान हुआ है और देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। अब अमेरिका से शांति समझौते के बाद ईरान के पास अपनी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का मौका है। अमेरिका की तरफ से ईरान की जब्त संपत्ति/धनराशि छोड़ने, प्रतिबंधों में राहत देने से ईरान की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। वहीँ होर्मुज स्ट्रेट में 60 दिनों तक टोल-फ्री सेवाओं से शिपिंग लागत कम होगी। इससे ईरान के निर्यात में तेज़ी आएगी और अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी। ईरान में विदेशी इन्वेस्टमेंट के साथ ही तेल के लिए नए ग्राहकों की संभावना भी बढ़ गई है। भारत (India), चीन (China) और अन्य कई देश अब ईरानी तेल की खरीद को बढ़ा सकते हैं, जिसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।