
Peru Protests: Protesters have set up roadblocks in numerous regions
पेरू में 30 दिनों की इमरजेंसी की घोषणा तब हुई जब एक जज ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) की रिहाई की सुनवाई से पहले उन्हें विद्रोह और साजिश के आरोप में जेल में रहने का आदेश दिया। इसके बाद कैस्टिलो के समर्थक भड़क उठे।
जज ने नहीं किया पूर्व राष्ट्रपति को रिहा
पिछले सप्ताह कोर्ट ने कैस्टिलो को सात दिनों तक हिरासत में रखने का आदेश दिया था और उन्हें बुधवार को रिहा किया जाना था। हालांकि, अभियोजकों ने मंगलवार देर रात उसे 18 महीने के लिए प्री-ट्रायल हिरासत में रखने का अनुरोध किया। जज जुआन चेकले ने बुधवार को नए अनुरोध पर गुरुवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी और कैस्टिलो को और 48 घंटे तक हिरासत में रहने का भी आदेश दिया। इसके बाद हिंसा और भड़क उठी।
कैस्टिलो ने कहा, देश जल रहा, मेरा हो रहा अपमान
ट्विटर पर कैस्टिलो ने लिखा, बस! आक्रोश, अपमान और दुर्व्यवहार जारी है। उन्होंने कहा कि वे 'हस्तक्षेप' करने के लिए मानवाधिकारों पर अंतर-अमेरिकी आयोग में याचिका दायर करेंगे। पिछले बुधवार को उन्होंने घोषणा की कि वह कांग्रेस को भंग कर रहे हैं और डिक्री द्वारा शासन करेंगे लेकिन सांसदों ने वोटिंग कर उन्हें बर्खास्त कर दिया। भागने और शरण लेने की कोशिश करते हुए उन्हें मैक्सिकन दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया।
राजनीतिक अस्थिरता, छह वर्षों में छठा राष्ट्रपति
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे वामपंथी पूर्व स्कूली शिक्षक कैस्टिलो दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू में केवल 17 महीनों के लिए सत्ता में रहे। राजनीतिक अस्थिरता से ग्रस्त देश में छह वर्षों में छठा राष्ट्रपति बनाया गया है। नई राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे शपथ ले चुकी हैं।
जेल से बोले, मैं हार नही मानूंगा
कैस्टिलो ने अपनी गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण और मनमाना बताया और कहा कि वह कभी हार नहीं मानेंगे। उन्होंने सुरक्षा बलों से हथियार डालने और न्याय के लिए प्यासे अपने लोगों को मारना बंद करने का भी आह्वान किया। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने कई क्षेत्रों में सड़कें जाम कर दी है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र उत्तर और दक्षिण में हैं। इसमें कस्को का क्षेत्र भी शामिल है, एक पर्यटन आकर्षण जो माचू पिचू और अरेक्विपा का घर है। माचू पिच्चू के मेयर डार्विन बाका के अनुसार, कई पर्यटक पर्यटन स्थल पर फंसे रह गए।
यह भी पढ़ें:
Published on:
15 Dec 2022 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
