6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 महीने की जेल

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
peru news

peru news

पेरू (Peru) में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को पिछले बुद्धवार राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से ही देश में उथल-पुथल भी बढ़ गई। पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में पेरू में प्रदर्शन और दंगे भड़क गए। पेड्रो कैस्टिलो को गिरफ्तार हुए एक हफ्ते से ज़्यादा समय हो चुका है पर अभी भी वह जेल में ही है। अब उनकी मुश्किल और भी बढ़ने वाली है।


18 महीने की जेल

पेड्रो कैस्टिलो को आज 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है। यह फैसला पेरू के सुप्रीम कोर्ट ने लिया है। पेड्रो कैस्टिलो ने कुछ दिन पहले ही देश में स्थिति सुधारने के लिए अपनी रिहाई की अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।


यह भी पढ़ें- पूर्व टेनिस प्लेयर Boris Becker हुए यूके की जेल से रिहा, वापस भेजा जाएगा जर्मनी

गिरफ्तारी की वजह

पेड्रो कैस्टिलो को उनकी पेरू में नई नीति लाते हुए गलत तरीके से शासन स्थापित करने की कोशिश करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल पेड्रो कैस्टिलो ने पेरू में इमरजेंसी की स्थिति लाकर देश की विधायिका को भंग करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने तानाशाह की तरह देश में सरकार बनाने की कोशिश की थी। उनकी मंशा लंबे समय तक पेरू में शासन चलाने की थी। पेड्रो कैस्टिलो के इस कदम को देखने के बाद पेरू की काँग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाया। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया।
इसके लिए पेरू की संसद में मतदान भी हुआ। 130 सदस्यीय संसद में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद हटाने के प्रस्ताव के पक्ष में 101 वोट पड़े और इसके खिलाफ 6 वोट। 10 सांसद ऐसे भी थे जिन्होंने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद ही पेड्रो कैस्टिलो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी जेल से बाहर आने की उम्मीद को झटका लगा है।


यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़, अमरीका भेजेगा पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम