Iran Attack Israel: ईरान के इजरायल पर भीषण हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए हैं। उन्होंने ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दे दी है। नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कसम खाई है कि ईरान को इसका जवाब जल्द मिलेगा। वहीं इजरायल की धमकी के बाद ईरान ने कहा कि अगर इजरायल ने कुछ भी किया तो वो उसका इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह कर देंगे। उधर IDF ने कहा कि ईरान ने ये एक खतरनाक कदम उठाया है, इसका जवाब तो किसी भी हालत में दिया जाएगा।