भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) 18-19 नवंबर को ब्राज़ील (Brazil) के रियो डि जेनेरो (Rio de Janeiro) में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने G20 देशों के लीडर्स, कुछ अन्य लीडर्स और अधिकारियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान इटली (Italy) की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से भी मुलाकात की और साथ ही अहम विषयों पर मीटिंग भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को एक खास तोहफा भी दिया।