13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मीटिंग, अहम विषयों पर की बात

PM Modi At G20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो में हैं, जहाँ जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस दौरान उनकी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मीटिंग भी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Indian Prime Minister Narendra Modi with Indonesian President Prabowo Subianto

Indian Prime Minister Narendra Modi with Indonesian President Prabowo Subianto

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय ब्राज़ील (Brazil) के रियो डि जेनेरो (Rio de Janeiro) में हैं, जहाँ जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ब्राज़ील गए हैं। 18-19 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में G20 देशों के लीडर्स के साथ कुछ अन्य लीडर्स और अधिकारी भी शामिल हुए हैं। पिछले साल भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही इस साल होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राज़ील को मिली थी। पीएम मोदी इस सम्मेलन के दौरान अब तक कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात कर चुके हैं, जिनमें इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) भी शामिल हैं।

अहम विषयों पर हुई बात

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ मीटिंग की, जिसमें अहम विषयों पर बात हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, "ब्राज़ील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मिलकर खुशी हुई। यह साल इसलिए भी ख़ास है क्योंकि हम भारत-इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। हमने वाणिज्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के विषय में बात की।"


यह भी पढ़ें- भारत और बांग्लादेश के बीच 2 साल बाद फिर शुरू हुआ चावल व्यापार