
PM Narendra Modi meeting with US Vice President JD Vance in France
PM Modi Meet JD Vance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित वार्षिक AI समिट 2025 में हिस्सा लेने के लिए वहां मौजूद हैं। यहां पर उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की। इसके अलावा वे अमेरिका के नवनियुक्त उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) से भी गर्मजोशी के साथ मिले। इनकी मुलाकात का वीडियो अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया गया है। PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जेडी वेंस को उनकी शानदार जीत की बधाई दी है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए इमैनुएल मैक्रों ने X पर लिखा कि “पेरिस में मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी का बहुत स्वागत है। जेडी वेंस से एक बेहतरीन मुलाकात! AI एक्शन समिट में सभी साथियों का स्वागत है।”
बता दें कि पेरिस में AI शिखर सम्मेलन से पहले सोमवार को (स्थानीय समय) डिनर के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका PM मोदी का स्वागत किया था। इसी दौरान PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance से भी मुलाकात की। जेडी वेंस अमेरिका की तरफ से प्रतिनिधि बनकर पेरिस में AI समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
ये मुलाकात नए ट्रंप प्रशासन के तहत जेडी वेंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पहली मीटिंग थी और टॉप लीडरशिप के साथ पहली मुलाकात थी। दिलचस्प बात ये है कि एक दिन बाद ही यानी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचेंगे। जहां पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ही जेडी वेंस की औपचारिक मुलाकात होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये छठी फ्रांस यात्रा है। फ्रांस में उनके कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि PM मोदी और मैक्रों फ्रांस के मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (ITER) सुविधा का भी दौरा करेंगे, जहां भारत परमाणु ऊर्जा समाधान विकसित करने में फ्रांस और दूसरे देशों के साथ पार्टनरशिप में है।
Updated on:
11 Feb 2025, 2:28 PM IST
Published on:
11 Feb 2025, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.