25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात, कई सेक्टर्स में साथ काम करने पर की बातचीत

PM Modi At G20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और साथ ही दोनों के बीच मीटिंग भी हुई, जिसमें अहम विषयों पर चर्चा हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Nov 2024, 3:13 PM IST

Indian Prime Minister Narendra Modi with French President Emmanuel Macron

Indian Prime Minister Narendra Modi with French President Emmanuel Macron

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने के लिए ब्राज़ील (Brazil) के रियो डि जेनेरो (Rio de Janeiro) में हैं। 18-19 नवंबर को होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में G20 देशों के लीडर्स के साथ कुछ अन्य लीडर्स और अधिकारी भी शामिल हुए हैं। पिछले साल यह कार्यक्रम भारत में हुआ था और इसी दौरान इस साल होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राज़ील को मिली थी। पीएम मोदी इस सम्मेलन के दौरान अब तक कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात कर चुके हैं, जिनमें फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macro) भी शामिल हैं।

कई सेक्टर्स में साथ काम करने पर की बातचीत

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग की, जिसमें दोनों के बीच अहम विषयों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलना हमेशा बहुत खुशी की बात होती है। इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक की सफल मेजबानी के लिए मैंने उनकी सराहना की। हमने इस बारे में भी बात की कि कैसे भारत और फ्रांस मिलकर अंतरिक्ष, ऊर्जा, एआई और ऐसे अन्य भविष्य के क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करते रहेंगे। साथ ही हमारे देश भी लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।"


यह भी पढ़ें- जूस खरीदने के लिए रुकी महिला ने किया कुछ ऐसा कि लग गया जैकपॉट, बनी करोड़ों की मालकिन