23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / पीएम मोदी का तुर्की को कड़ा संदेश, “हम अखंड साइप्रस के साथ”

पीएम मोदी का तुर्की को कड़ा संदेश, “हम अखंड साइप्रस के साथ”

PM Modi Cyprus Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस का दौरा पूरा हो चुका है। पीएम मोदी का यह दौरा काफी खास रहा और इस दौरान उन्होंने तुर्की को एक कड़ा संदेश भी दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Jun 2025, 9:30 AM IST

PM Narendra Modi in Cyprus

PM Narendra Modi in Cyprus (Photo - ANI)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा करेंगे, जिसका पहला चरण पूरा हो चुका है। 15-16 जून को पीएम मोदी साइप्रस (Cyprus) दौरे पर रहे। 23 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा थी। साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस (Nikos Christodoulides) के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहाँ गए और उनका शानदार स्वागत हुआ। साइप्रस की राजधानी निकोसिया (Nicosia) में पीएम मोदी ने वहाँ के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने समेत कई अहम विहयों पर वार्ता की। उन्होंने लिमासोल (Limassol) में पीएम मोदी व्यापार जगत के बड़ी शख्शियतों को संबोधित भी किया। साइप्रस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने तुर्की (Turkey) को एक कड़ा संदेश भी दिया।

अखंड साइप्रस के साथ है भारत

पीएम मोदी, साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया में ग्रीन लाइन भी गए। वहाँ से उन्होंने नॉर्थ साइप्रस के उस हिस्से को भी देखा जिस पर पिछले करीब 51 साल से तुर्की ने कब्ज़ा कर रखा है। इस दौरान पीएम मोदी ने तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत, अखंड साइप्रस के साथ है। गौरतलब है कि तुर्की ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को समर्थन दिया है।


यह भी पढ़ें- नेतन्याहू चाहते हैं बंधकों की गाज़ा से रिहाई, मध्यस्थों को दिए बातचीत आगे बढ़ाने के निर्देश

पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान

साइप्रस दौरे के दौरान पीएम मोदी को वहाँ के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3' (Grand Cross of the Order of Makarios III) से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों, देश की संस्कृति, भाईचारे, 'वसुधैव कुटुंबकम' की विचारधारा और भारत-साइप्रस की दोस्ती को समर्पित किया।

पीएम मोदी पहुंचे कनाडा

साइप्रस से पीएम मोदी, कनाडा (Canada) के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ देर पहले ही वह कनाडा पहुंच गए हैं। कनाडा के कनानसकीस (Kananaskis) में पीएम मोदी 16-17 जून को G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।


यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: क्या दोनों इंजन एक साथ हुए फेल! इस वजह से क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान?