22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताइवान में खत्म हुई पोलिंग, अब परिणाम का इंतज़ार

Taiwan Election: ताइवान में पोलिंग की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
taiwan_polling.jpg

Polling in Taiwan

ताइवान (Taiwan) में अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए आज, शनिवार, 13 जनवरी को चुनाव हुए। ताइवान का चुनाव देश में राजनीतिक दृष्टि के साथ ही विदेशी संबंधों के लिए भी काफी अहम है। ताइवान में होने वाले चुनाव पर अमेरिका (United States Of America) की तो नज़र है ही, साथ ही चीन (China) की भी। आज ताइवान में करीब 2 करोड़ वोटर्स ने देश के नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डाले। पोलिंग की यह प्रक्रिया 8 घंटे चली। 8 घंटे तक पोलिंग की प्रक्रिया के चलने के बाद अब यह खत्म हो गई है।


अब परिणाम का इंतज़ार

ताइवान में पोलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला हो चुका है। अब बस परिणाम का इंतज़ार है।

वोटों की गिनती हुई शुरू

ताइवान में पोलिंग की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

चीन दे चुका है धमकी

ताइवान और चीन के बीच विवाद जगजाहिर है। दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। ताइवान की जनता भी अपने देश को एक स्वतंत्र देश मानती है और चीन से अलग रहना चाहती है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है। पिछले करीब एक साल से चीन के ताइवान पर हमला करने का खतरा बना हुआ है। चुनाव से पहले चीन ने धमकी भी दी थी कि अगर सही विकल्प नहीं चुना गया तो युद्ध के हालात बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चीन का बड़ा फैसला, ताइवान चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को किया सोशल मीडिया पर ब्लॉक