8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को किया कतर ने किया रिहा, 7 भारतीय नौसैनिक भारत लौटे

भारत (India) को कतर (Qatar) ने बड़ी खुशखबरी दी है। सभी 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक (Indian Navy) को रिहा कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ( Ministry of External Affairs of India) ने बताया 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक में से सात भारत लौट आए हैं। इन 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक को जासूसी के आरोप (espionage charges) में पहले मौत की सजा (death sentences ) सुनाई गई थी। इसके बाद 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक यह सजा जेल (Jail) में बदल दी गई।

2 min read
Google source verification
qatar_released_the_eight_indian_ex_navy_veterans_who_were_in_its_custody_seven_of_them_have_returned_to_india.png

Qatar Frees Eight Indian ex Navy Veterans : कतर में मौत की सजा पाए सभी 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक को रिहा कर दिया है। यह 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारी थे। इन्हें कतर ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक के बारे में बयान जारी कर जानकारी दी है। इसमें से सात पूर्व कर्मचारी कतर से भारत लौट आए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में कतर कोर्ट ने अल दाहरा ग्लोबल मामले में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी। इसे घटाकर जेल की सजा में तब्दील कर दिया गया था।

8 भारतीय पूर्व नौसैनिक में कमांडर पूर्णेंदू तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश का नाम शामिल है। इससे पहले भारत सरकार की तरफ से मौत की सजा के खिलाफ दाखिल की गई अपील को कतर की कोर्ट ने माना था।

8 भारतीय पूर्व नौसैनिक के मामले की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर विदेश मंत्रालय तक सक्रिय हो गया। इसके बाद दुबई में आयोजित हुए COP28 शिखर सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी। इसमें 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय साझेदारी और कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय की बेहतरी पर भी चर्चा की। इसके बाद रास्ता साफ हो गया। 60 दिनों की अपील का एक रास्ता मिला। कानूनी रूप से अपील की गई और अब 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक रिहा होकर घर आ चुके हैं।

कतर में 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों को अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर जासूसी करने का आरोप था। यह सभी दोहा स्थित अल दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजिज में काम करते थे। इन पर लगे आरोपों को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक को मौत की सजा सुना दी गई। इसे भारत ने बेहद हैरान करने वाला फैसला बताते हुए सभी कानूनी पक्ष तलाशने का वादा किया।