ज़्यादा से ज़्यादा प्रॉपर्टीज़ खरीदने का शौक भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कई लोगों को होता है। रियल एस्टेट (Real Estate) खरीदना एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन भी है, जिसमें इन्वेस्ट करने से न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ने के साथ पैसा भी बढ़ता है। ऐसे लोग जिनके पास एक से ज़्यादा प्रॉपर्टीज़ होती हैं, उनके पास रहने की जगहों के भी एक से ज़्यादा ऑप्शंस होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा कपल भी है जिसके पास 18 प्रॉपर्टीज़ होने के बाद भी वो दोनों किराये के घर में रहते हैं? बात हैरान करने वाली ज़रूर है, लेकिन पूरी तरह से सच है।