रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में बातचीत कब होगी, यह एक अहम सवाल है, क्योंकि दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग जवाब सामने आ रहा है। यूक्रेन की तरफ से कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बुधवार, 23 जुलाई को बातचीत होगी। वहीं रूस की तरफ से कहा जा रहा है कि यह बातचीत गुरुवार, 24 जुलाई को होगी। हालांकि दोनों पक्ष बुधवार को इस्तांबुल पहुंच जाएंगे।