
Canada Population
ओटावा। वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश (Largest Populated Country) बना हुआ है। बीते साल उसने पछाड़ा था। अब एक और देश इन दोनों को पछाड़ने वाला है। उस देश की आबादी में बीते साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इस बढ़ती जनसंख्या का मुख्य कारण है यहां पर अप्रवासियों की संख्या बढ़ना जो सबसे ज्यादा भारत से ही जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं कनाडा की। जी हां कनाडा (Canada) की आबादी 2023 में 4.07 करोड़ के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आबादी में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से अस्थायी आप्रवासन का परिणाम है। देश की आबादी में पिछले साल 12 लाख से अधिक लोग जुड़े, जो 2022 की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है। 1957 के बाद से ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताई गई है। बीते साल वर्ष कनाडा की जनसंख्या (Canada Population) वृद्धि का विशाल हिस्सा (97.6%) अंतरराष्ट्रीय प्रवासन (स्थायी और अस्थायी आप्रवासन दोनों) से आया और शेष (2.4 %) बढ़ोतरी प्राकृतिक रूप से हुई।
कनाडा में गहराया आवासीय संकट
आप्रवासियों (Immigration) की बढ़ती आमद से यहां आवास संकट गहराने लगा है, जिससे घरों की कीमतें बढ़ी हैं। अर्थशास्त्रियों और बैंक ऑफ कनाडा के अनुसार जनसंख्या वृद्धि ने देश के प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों और उत्पादकता के स्तर को भी नीचे गिरा दिया है। यह लगातार ऐसा दूसरा वर्ष था जब अस्थायी आप्रवासन ने जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा दियाद्ध वहीं एनपीआर (गैर-स्थायी निवासियों) की शुद्ध वृद्धि के साथ यह लगातार तीसरा साल था।
सीमा तय कर हालात से निपटने की कोशिश
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा (Canada Population) ने अपनी श्रम शक्ति और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आप्रवासन पर काफी भरोसा किया। तीन वर्ष पहले इसकी लगभग एक चौथाई आबादी कनाडा में जन्म न लेने वाले निवासियों की थी। यह जी7 देशों में उच्चतम स्तर है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में ट्रूडो की उदार सरकार ने हर साल कनाडा में आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों और एनपीआर की संख्या को सीमित करने के उपायों के जरिए दबाव का मुकाबला करने की कोशिश की है।
आप्रवासी आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय
कनाडा की आप्रवासी आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय प्रवासियों का है। एक लाख से अधिक भारतीय हर साल कनाडा में स्थायी निवासी के रूप में बसते हैं। 2013-2022 के बीच कनाडा में बसने वाले भारतीयों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है। 2013 में कनाडा में स्थायी नागरिकता लेने वाले भारतीयों की संख्या 32,828 थी। 2022 में यह तादाद 260 फीसदी बढ़कर 1,18,095 हो गई। हालांकि पिछले साल भारत और कनाडा के बीच तनाव के कारण स्टडी परमिट की संख्या में 41 प्रतिशत की गिरावट आई।
कनाडा में रहने वाले गैर-स्थायी निवासी
- 2024 की शुरुआत में 2,661,784 एनपीआर रह रहे थे कनाडा में- 2,332,886 परमिट धारक शामिल थे कुल गैर-स्थायी निवासियों में
- 3,28,898 काम या स्टडी परमिट के साथ या उसके बिना शरण के दावेदार थे
स्रोत: स्टैट्सकैन
सर्वाधिक आबादी वाले कनाडाई प्रांत जनसंख्या
ओंटारियो 15,992,501
क्यूबेक 9,028,071
ब्रिटिश कोलंबिया 5,639,715
स्रोत: स्टेटिस्टा
ये भी पढ़ें- किस देश में है सबसे शुद्ध पानी, कहां ठहरता है भारत
Published on:
29 Mar 2024 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
