27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत सामग्री बनी जानलेवा! गाज़ा में आसमान से गिराए जा रहे सामान का पैराशूट नहीं खुलने से दबकर हो रही लोगों की मौत

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है, जिससे गाज़ा में घमासान मचा हुआ है। हालांकि इस वजह से लोगों को खाने और ज़रूरत के अन्य सामान की कमी हो रही है और ऐसे में इज़रायल, आसमान से पैराशूट के ज़रिए राहत सामग्री गिरा रहा है। लेकिन इसी बीच इज़रायल पर एक बड़ा आरोप गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 11, 2025

Israel dropping aid

गाज़ा में आसमान से राहत सामग्रीं गिरा रहा इज़रायल (फोटो - वॉशिंगटन पोस्ट)

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर 2023 से चल रहे युद्ध पर विराम लगने के फिलहाल कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। अब इज़रायली सेना गाज़ा सिटी पर कब्ज़ा करने की तैयारी में है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भी इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया है। दुनियाभर में इज़रायल के इस फैसले का विरोध हो रहा है। इज़रायली हमलों के अलावा गाज़ा में कुपोषण भी एक बड़ी समस्या है, जिससे निपटने के लिए पहले मिस्त्र और यूएई ने और अब इज़रायल ने भी आसमान से पैराशूट के ज़रिए राहत सामग्री गिराने का काम शुरू किया है, जिससे फिलिस्तीनियों को भोजन, दवाएं और अन्य ज़रूरी सामान मिल सके।

राहत सामग्री बनी जानलेवा!

युद्ध के बीच गाज़ा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फिलिस्तीनियों के लिए अब राहत सामग्री भी जानलेवा बन रही है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसा कैसे हो रहा है? दरअसल पैराशूट के ज़रिए जो राहत सामग्री आसमान से गिरे जा रही है, उनमें से कई के पैराशूट नहीं खुलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि पैराशूट के न खुलने और उसके नीचे दबने की वजह से फिलिस्तीनियों की मौत हो रही है।

इज़रायल पर आरोप

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय और गाज़ावासी इज़रायल पर इसका आरोप लगा रहे हैं। उनके अनुसार इज़रायल जानबूझकर ऐसा कर रहा है, जिससे बिना गोली, बम, मिसाइल और ड्रोन के ही फिलिस्तीनियों को मारा जा सके। हालांकि इस आरोप की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग