वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी सप्ताह के अंत में स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की। ऋषि सुनक ने कहा, मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मुझे भी अपने धर्म से प्रेरणा और सांत्वना मिलती है। मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है। ऋषि सुनक ने आगे कहा, हमारा धर्म हमें अपना कर्तव्य करना और परिणाम के बारे में चिंता नहीं करना सिखाता है, बशर्ते कि हम इसे ईमानदारी से करें। सुनक ने कहा, मेरे प्यारे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपना जीवन जीता हूं। यही मैं अपनी बेटियों को सिखाना चाहता हूं। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।