11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि सुनक के जेंडर से जुड़े एक बयान पर मचा बवाल, लोगों में छिड़ी बहस

UK PM Rishi Sunak's Comment On Gender: यूके के पीएम ऋषि सुनक ने हाल ही में जेंडर पर एक ऐसा बयान दिया है जिससे बवाल मच गया है। सुनक के बयान पर लोगों में बहस छिड़ गई है।

2 min read
Google source verification
rishi_sunak_.jpg

UK PM Rishi Sunak

भारतीय मूल के यूके पीएम ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) अपने विचारों को व्यक्त करने से कभी भी पीछे नहीं रहते। अक्सर ही सुनक ऐसे बयान भी दे देते हैं जिनसे विवाद छिड़ जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है। सुनक ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे बवाल मच गया है और लोगों में बहस भी छिड़ गई है। बुधवार को सुनक कंज़र्वेटिव पार्टी की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए जहाँ उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान सुनक ने जेंडर के बारे में कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे विवाद छिड़ गया है।


पुरुष सिर्फ पुरुष है और महिला सिर्फ महिला

बुधवार को कंज़र्वेटिव पार्टी की कॉन्फ्रेंस में लोगों को संबोधित करते हुए सुनक ने जेंडर पर भी बयान दिया। सुनक ने कहा, "पुरुष सिर्फ पुरुष है और महिला सिर्फ महिला। यह कॉमन सेंस है।"

सुनक के इस बयान पर कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों ने जमकर तालियाँ बजाई।


लोग किसी भी जेंडर के नहीं हो सकते

सुनक ने यह भी कहा, "माता-पिता को यह जानने का हक है कि उनके बच्चे स्कूल में रिलेशनशिप्स के बारे में क्या सीख रहे हैं। इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। मरीजों को पता होना चाहिए कि अस्पताल पुरुषों या महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं और इस बारे में हमें तंग नहीं किया जाना चाहिए। लोग को इस बात पर भरोसा करने के लिए भी तंग नहीं करना चाहिए कि वो किसी भी जेंडर के हो सकते हैं, क्योंकि ऐसा नहीं है।"

छिड़ी बहस

सुनक के जेंडर पर दिए इस बयान पर LGBTQ समुदाय ने आपत्ति उठाई है और इस विषय पर बहस भी छिड़ गई है। LGBTQ समुदाय ने सुनक के बयान को गलत बताया है और कहा है कि लोग जिस जेंडर में खुद को सहज महसूस करें, उन्हें वो जेंडर ही चुनना चाहिए। साथ ही LGBTQ समुदाय ने ट्रांसजेंडर लोगों का भी समर्थन किया और कहा कि सुनक को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया बुद्धिमान व्यक्ति