31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया बुद्धिमान व्यक्ति

Putin Praises PM Modi Again: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Oct 2023, 12:33 PM IST

pm_narendra_modi_and_vladimir_putin.jpg

Indian PM Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin

भारत (India) और रूस (Russia) के मज़बूत संबंध किसी से भी छिपे नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सोवियत संघ के समय से ही मज़बूत संबंध रहे हैं, जो रूस के बनने के बाद भी बरकरार रहे। समय के साथ दोनों देशों के संबंधों में और मज़बूती आई और आज भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद जहाँ ज़्यादातर देशों ने रूस से किनारा कर लिया और जमकर विरोध भी किया, भारत ने शांति और अहिंसा का समर्थन करते हुए भी रूस की खिलाफत नहीं की। इससे दोनों देशों के संबंधों में और भी मज़बूती आई।

भारत और रूस के मज़बूत संबंधों के साथ ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी अच्छे दोस्त हैं। पुतिन तो पीएम मोदी से इस कदर प्रभावित हैं कि समय-समय पर पीएम मोदी की तारीफ करने से भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में एक बार फिर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की है।


पीएम मोदी हैं बुद्धिमान व्यक्ति

पुतिन ने एक प्रोग्राम में बात करते हुए पीएम मोदी की फिर से तारीफ की। पुतिन ने कहा, "पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत कमाल कर रहा है। पीएम मोदी एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो अपने देश को कुशलतापूर्वक लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत में ज़्यादा से ज़्यादा चीज़ों को बनाने और उनके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो एक बेहतरीन कदम है। भारत से सीख लेकर रूस को भी घरेलू प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की ज़रूरत है।"


यह भी पढ़ें- जापान में 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, मौसम विभाग ने जारी की सुनामी की चेतावनी