16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्त्री जो पुरुषों को सफलता पाने का मौका भी नहीं देती, औरत वही जो बच्चा…,Donald Trump के बयान पर मचा बवाल, Watch Video

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्त्री विरोधी बयान देकर सुर्खियों में हैं। उनके द्वारा स्त्री की परिभाषा पर दिए गए बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Donald trump on woman

Donald trump commented on woman

Donald Trump on Women: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महिला की परिभाषा (Donald Trump Commented on woman) पर दिए गए जवाब ने लैंगिक पहचान और महिला अधिकारों की बहस को फिर से भड़का दिया है। न्यूजर्सी में एलीना हबा के अंतरिम अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में शपथ ग्रहण के बाद जब डोनाल्ड ट्रंप से एक पत्रकार ने महिला की परिभाषा पूछी तो उन्होंने इसे 'आसान सवाल' बताया और जवाब में चार बातें कहीं, जिसमें पहली बात थी कि औरत वह होती है जो बच्चा पैदा कर सकती है। यह बयान ट्रांसजेंडर महिलाओं के अधिकारों पर कई कड़े प्रतिबंध वाली ट्रंप की हालिया नीतियों से मेल खाता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब में कहीं चार बातें

सवाल: 'महिला क्या होती है और पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर समझना क्यों जरूरी है?'

जवाब: 1. कोई जो कुछ परिस्थितियों में बच्चा पैदा कर सकती है।

  1. कोई जो पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट है – मैंने हमेशा ऐसा पाया है!
  2. कोई जो पुरुष को सफलता पाने का मौका भी नहीं देती।
  3. कोई जिसे कई मामलों में बहुत बुरा व्यवहार झेलना पड़ता है।

'ट्रंप कितने मूर्ख हैं'

Donald Trump के इस बयान ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया। उनके समर्थकों ने इसे एक ऐसा सवाल बताया जिसका जवाब डेमोक्रेट्स नहीं दे पाते। कुछ ने इसे 'सटीक जवाब' बताया जबकि कई लोगों ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला। एक महिला यूजर ने लिखा, 'मैं गर्भवती नहीं हो सकती,. लेकिन मैं अब भी औरत हूं। ट्रंप कितने मूर्ख हैं!'