17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस और यूक्रेन ने की सैंकड़ों कैदियों की अदला-बदली

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने हाल ही में सैंकड़ों कैदियों की अदला-बदली की।

2 min read
Google source verification
russia_and_ukraine_exchange_prisoners.jpg

Prisoners exchange between Russia and Ukraine

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है। इस युद्ध को अगले महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस की सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से युद्ध जारी है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रूस की सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी चुकी है। कुछ दिन पहले ही रुसी सेना ने यूक्रेन पर बड़ा हमला करते हुए 110 मिसाइलें और 36 ड्रोन दागे थे जिससे यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ था। पर हाल ही में दोनों देशों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी।


कैदियों की हुई अदला-बदली

बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई। ऐसे में यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को जेल से रिहा कर दिया और रूस ने यूक्रेन के 230 लोगों को जेल से रिहा किया।


युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच कैदियों की हुई यह सबसे बड़ी अदला-बदली थी। दोनों देशों के बीच समय-समय पर कैदियों की अदला-बदली हुई है। पर पिछले 5 महीने में यह पहला मौका था जब दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई।

यूएई ने निभाई अहम भूमिका

रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की इस अदला-बदली में यूएई - संयुक्त अरब अमीरात (UAE - United Arab Emirates) ने अहम भूमिका निभाई। यूएई ने ही कैदियों की अदला-बदली के लिए मध्यस्थता कराई।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में मस्जिद के बाहर इमाम को गोली मारकर उतारा मौत के घाट