1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने यूक्रेन पर किया साल का सबसे बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत और 75 से ज़्यादा घायल

Russia-Uraine War: रूस ने शुक्रवार देर रात यूक्रेन पर एक बार फिर हमला किया। रूस का यह हमला इस साल का अब तक का सबसे बड़ा हमला था। इसके लिए रूस ने बड़ी संख्या में मिसाइलें लॉन्च की।

2 min read
Google source verification
russian_attack_on_ukraine.jpg

Russian attack on Ukraine

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को जो युद्ध शुरू हुआ था वो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध को 22 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से इसका अंत नहीं हुआ है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रुसी सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि पुतिन इस युद्ध पर विराम लगाना चाहते हैं। पर इसी बीच शुक्रवार को देर रात रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर हमला किया।


इस साल का सबसे बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 22 महीने से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। पर रूस का यह हमला इस साल का यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हमला था। रूस ने यूक्रेन पर 110 मिसाइलें दागी और करीब 36 अटैक ड्रोन्स भी। रूस ने ये हमले यूक्रेन के कीव, खारकीव, ओडेसा, लीव, ज़पोरिज़िया और निप्रो में किए। इन हमलों से इन सभी शहरों में काफी तबाही मच गई।

अब तक 12 लोगों की मौत और 75 से ज़्यादा घायल

रूस के इस हमले में अब तक यूक्रेन के 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 75 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।


कई मिसाइलों को रोका

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही इस बारे में जानकारी भी दी कि उनकी सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम्स के ज़रिए कई मिसाइलों को रोका भी।

हमले का देंगे जवाब

ज़ेलेन्स्की ने रूस के इस हमले से डरने का नहीं, बल्कि इसका जवाब देने की भी बात कही। ज़ेलेन्स्की ने कहा कि यूक्रेन किसी भी कीमत पर रूस के आगे नहीं झुकेगा और न ही हार मानेगा।

यह भी पढ़ें- चीन की करतूत का हुआ भंडाफोड़, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए रख रहा है अमेरिकी जासूसों पर नज़र



Story Loader