
Russia to conduct nuclear drills amid ongoing war with Ukraine, US President Joe Biden warns Vladimir Putin
यूक्रेन के साथ जारी जंग के कारण रूस और अमरीका के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब रूस परमाणु हमले का अभ्यास करने जा रहा है, जिसको लेकर रूस ने औपचारिक रूप से अमरीका को भी जानकारी दे दी है। इसी बीच अमरीका व उसके सहयोगी देश भी न्यूक्लियर ड्रिल कर रहे हैं, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 अक्टूबर से नेटो के 14 देश बेल्जियम में न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज कर रहे हैं।
30 अक्टूबर को इन देशों की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज खत्म हो पाती उससे पहले ही रूस न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज (परमाणु हमले का अभ्यास) करने जा रहा है, जिसको उसने Thunder nuclear exercise (थंडर परमाणु अभ्यास) नाम दिया है।
रूस की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज पर नजर बनाए हुआ है अमरीका
अमरीका सहित कई अन्य देश रूस रूस की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल अमरीका इस परमाणु हमले के अभ्यास को रूटीन एक्सरसाइज समझ कर नजरअंदाज नहीं कर रहा है क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध इस समय खतरनाक मोड़ पर है। वहीं रूस की ओर से कई बार युक्रेन पर परमाणु हमले की चेतावनी दी जा चुकी है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को दी चेतावनी
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बीती रात मंगलवार को रूस की ओर से परमाणु हमले के खतरे को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए जो बाइडेन ने कहा कि "कोई भी परमाणु हमला रूस की गंभीर गलती होगी।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस परमाणु हमला करने की गलती न करे, नहीं तो उसको इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे।
यह भी पढ़ें: रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल विस्फोट के बाद ढहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बढ़ाई सुरक्षा
Updated on:
26 Oct 2022 09:37 am
Published on:
26 Oct 2022 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
