रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच गुरुवार को शांति वार्ता होने वाली थी, पर वो शांति वार्ता आज, शुक्रवार, 16 मई को होगी। तीन साल में यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत होगी। इससे पहले शांति के विषय में दोनों पक्षों के बीच मार्च, 2022 में आमने-सामने की बातचीत हुई थी। यह बातचीत युद्ध शुरू होने के करीब एक महीने के भीतर ही हुई थी। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को रोकने के लिए दोनों देशों में सीधी बातचीत काफी ज़रूरी है, लेकिन इससे कम ही उम्मीदें हैं।