यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। यूएई के राष्ट्रपति भवन - कसर अल वतन में पहुंचने पर ट्रंप का स्वागत पारंपरिक अल-अय्याला की प्रस्तुति के साथ किया गया। यह प्रस्तुति ओमान और यूएई की एक सांस्कृतिक कला है, जिसमें महिलाएं अपने बालों को एक तरफ से दूसरी तरफ उछालती हैं। ट्रंप और अल नाहयान, अल-अय्याला की प्रस्तुति दे रही महिलाओं के एक समूह के बीच में से जाते हुए दिख रहे हैं और दोनों तरह महिलाएं, सफेद वस्त्रों में अपने बालों को एक तरफ से दूसरी तरफ झटकती हुई दिखाई दे रही हैं। ट्रंप के स्वागत में ड्रम की बीट पर इन महिलाओं ने अल-अय्याला की प्रस्तुति दी।