18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर हमले को लेकर अपने देश में ही व‍िरोध झेल रहे पुतिन, 53 शहरों में प्रदर्शन, 1700 रूसी नागरिक गिरफ्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर गुरुवार को हमले की घोषणा कर दी। इसके बाद एक के बाद एक बड़े हमले रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन पर किए गए। दुनियाभर में पुतिन के इस कदम की निंदा की गई इस बीच रूसी जनता भी यूक्रेन के ऊपर हुए हमले के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Feb 25, 2022

Russia Ukraine Crisis Putin facing protests 1700 Russians arrested

Russia Ukraine Crisis Putin facing protests 1700 Russians arrested

रूस के राष्ट्रपति केवल बाहरी देशों में ही नहीं बल्कि अपने ही घर में भी विरोध झेल रहे हैं। गुरुवार शाम हजारों की संख्या में मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर हजारों लोग इकट्ठा लोग एकत्र हो गए और यूक्रेन पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार शाम रूस के करीब 53 शहरों में लोग सड़कों पर एकत्र हुए और 'say no to war' के नारे लगाए। ये सभी बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं। रूसी पुलिस विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर रही है और अब तक 1700 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे रूसी जनता

गुरुवार शाम हजारों की संख्या में रूसी नागरिक राष्ट्रपति पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतर आए। यह विरोध कर रहे नागरिकों ने पुतिन को हत्यारा तक कहा है। सेंट पीटर्सबर्ग रैली में एक युवा महिला ने मीडिया से बातचीत में, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है, यह शर्मनाक है। हम क्या कहें? हम केवल शक्तिहीनता और दर्द ही महसूस कर सकते हैं।"

विरोध कर रहे लोगों ने चिल्लाते हुए कहा, "पुतिन एक हत्यारा है! पुतिन रूस के लिए शर्म की बात है! यूक्रेन! यूक्रेन!"

यह भी पढ़े - रूस-यूक्रेन के बीच जंग में क्या है भारत का रुख, क्या है डिप्लोमेटिक दुविधा


हमले के विरोध में पिटिशन शुरू

यही नहीं रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से ही मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, समारा, रियाज़ान और अन्य शहरों के लोगों ने ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है जिसपर लाखों की संख्या में लोग साइन कर रहे हैं। इसमें रूस के बड़े डॉक्टर, वैज्ञानिक समेत नगरपालिका के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।


अब तक 1700 लोग गिरफ्तार

विरोध बढ़ता देख रूसी पुलिस ने नागरिकों के विरोध को दबाना शुरू कर दिया है। दर्जनों शहरों मेंम 1700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देर रात पुलिस ने 900 लोगों को मॉस्को के पुश्किन चौराहे से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग, समारा, रियाज़ान और अन्य शहरों में भी रूसी पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इससे जुड़े वीडियो और फ़ोटोज़ भी वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े - Ukraine ने अपना एयरस्पेस क्यों किया बंद, इसका एयर इंडिया की उड़ानों से क्या है कनेक्शन?