
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फोटो- IANS)
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को तीन साल से ज़्यादा समय होने के बावजूद दोनों देशों में जंग जारी है। 24 फरवरी, 2022 को यह युद्ध शुरू हुआ था और इसकी वजह से तक भीषण तबाही मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। ऐसे में दोनों देशों को ही इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिका (United States Of America) का राष्ट्रपति बनने के बाद से इस युद्ध में दोनों पक्षों के बीच अमेरिका सुलह करवाकर युद्ध-विराम की कोशिश कर रहा है, पर अभी तक दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बड़ा दावा किया है।
पिछले कुछ महीनों से रूस के कुर्स्क (Kursk) में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच जंग चल रही है। एक समय पर यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के कई इलाकों पर कब्ज़ा भी जमा लिया था। लेकिन अब पुतिन ने दावा किया है कि रूस ने कुर्स्क के सभी इलाकों पर फिर से नियंत्रण वापस पा लिया है। पुतिन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सभी कोशिशें पूरी तरह असफल हो गई हैं। रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर वालेरी गेरासिमोव ने भी बताया कि यूक्रेनी सैनिकों के कब्ज़े में बचा आखिरी गांव गोर्नल भी अब फिर से रूस के नियंत्रण में आ गया है।
गेरासिमोव ने यह भी दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में 76,000 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। कुर्स्क में यूक्रेन से जंग में नॉर्थ कोरियाई सैनिकों ने भी रूस का सहयोग किया, जिसके लिए गेरासिमोव ने उनकी तारीफ भी की।
रूस भले ही इस बात का दावा कर रहा है कि कुर्स्क में उसे यूक्रेन के खिलाफ जीत मिल गई है, पर यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि उसके सैनिक अब भी रूसी सीमा क्षेत्र कुर्स्क में सैन्य ऑपरेशन चला रहे हैं, और उसने पुतिन के दावों को प्रोपेगैंडा बताया है।
यह भी पढ़ें- कनाडा में आज चुनाव, खालिस्तान समर्थक ताकतों का सफाया तय
Updated on:
06 Jul 2025 01:29 pm
Published on:
28 Apr 2025 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
