24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने फिर बनाया यूक्रेन के लाइमैन शहर को निशाना, 6 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस का यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाकर मासूम लोगों की जान लेने का सिलसिला जारी है। आज फिर एक बार रूस ने यूक्रेन के एक शहर पर हमला किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 08, 2023

russian_shelling_in_lyman.jpg

Russian shelling in Lyman

24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी भी जारी है। पिछले 16 महीने से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन ने तबाही का जो मंज़र देखा है, उसकी किसी ने शायद ही उम्मीद की होगी। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। देशभर में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। बड़ी तादाद में लोग जान बचाने के लिए दूसरे देशों में जा बसे। यूक्रेन की आर्मी अभी भी इस युद्ध में डटी हुई है और रुसी आर्मी का डटकर मुकाबला कर रही है। पर यूक्रेन की आर्मी इसके बावजूद अपने हमलों में कमी नहीं कर रही। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के एक शहर को निशाना बनाया।


लाइमैन पर रुसी हमला

आज सुबह, रूस की आर्मी ने यूक्रेन के लाइमैन शहर को निशाना बनाया। यह शहर यूक्रेन के ईस्टर्न इलाके में है। जानकारी के अनुसार रूस ने रॉकेट लॉन्चर्स से यूक्रेन के लाइमैन शहर पर हमला किया। जानकारी के अनुसार रूस ने रॉकेट लॉन्चर्स से यूक्रेन के लाइमैन शहर पर हमला किया। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


यह भी पढ़ें- इमरान खान का पुराना करीबी बना उनका दुश्मन! अवान चौधरी ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम

डोनेट्स्क के रीज़नल गवर्नर ने की हमले की निंदा

लाइमैन पर रूस के किए इस हमले की पुष्टि डोनेट्स्क (Donetsk) के रीज़नल गवर्नर पावलो किरिलेंको (Pavlo Kyrylenko) ने भी की। इसके साथ ही उन्होंने इस हमले की निंदा भी की और मृतकों के लिए दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।

जल्द आ सकता है युद्ध में नया मोड़

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में जल्द ही नया मोड़ आ सकता है। हाल ही में अमरीका (United States Of America) ने यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स देने का फैसला लिया है। इन घातक बम और मिसाइलों के इस्तेमाल से यूक्रेन इस युद्ध का पासा पलट सकता है।

यह भी पढ़ें- अमरीका देगा यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स, रूस की बढ़ेगी टेंशन