
Satellite images shows Russian ships loading Ukrainian grain in Crimea
कुछ समय पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी सैनिक यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर की दुकानों से कृषि उपकरण और अनाज तक चुरा रहे हैं। अब सैटेलाइट इमेज द्वारा भी ये मामला सामने आया है कि रूस यूक्रेन के अनाज को चुरै रहै है। सैटेलाइट इमेज में रूसी जहाजों को क्रीमिया में यूक्रेनी अनाज लोड करते हुए दिखाया गया है। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा 19 और 21 मई को ली गई तस्वीरों में सेवस्तोपोल बंदरगाह पर दो रूसी जहाज देखें गए गए हैं जो कथित तौर पर यूक्रेनी अनाज चुरा रहे हैं।
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर "यूक्रेनी खाद्य उत्पादों की चोरी करने और उन्हें बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। अब मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों में भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। ये तस्वीरें 19 मई और 21 मई की हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इन तस्वीरों में रूसी जहाजों मैट्रोस पॉज़िनिच (Matros Pozynich) और मैट्रोस कोशका (Matros Koshka) को दिखाया गया है। ये जहाज अनाज को लोड करते हुए रूसी जहाज में भरते हुए नजर आ रहे हैं।
शिप-ट्रैकिंग साइट MarineTraffic.com का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों शिप बंदरगाह से काफी आगे निकल गया है । खासकर, Matros Pozynich को लेकर ये दावा किया गया है कि वो एजियन सागर के माध्यम से बेरूत के रास्ते हैं और Matros Kashka अभी भी काला सागर में है।
इन तस्वीरों को देखकर अभी भी ये निर्धारित करना मुश्किल है कि क्या सच में जहाज यूक्रेन से चुराए गए अनाज से लदा हुआ है। हालांकि, ये भी एक तथ्य है कि रूस से जुड़े क्रीमिया में केवल थोड़ा सा अनाज ही पैदा होता है। वहीं, यूक्रेन के खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया कृषि रूप से समृद्ध माने जाते हैं लेकिन व्यापार के लिए इनके मार्ग रूस द्वारा फिलहाल ब्लॉक्ड है। इसपर अंतर्राष्ट्रीय निकायों ने दुनिया में भोजन की कमी की चेतावनी भी दे दी है।
Updated on:
24 May 2022 04:00 pm
Published on:
24 May 2022 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
