
Crude oil
दुनियाभर के तेल बाज़ारों में सऊदी अरब (Saudi Arabia) की मज़बूत पकड़ है। सऊदी अरब तेल का सबसे ज़्यादा उत्पादन करने वाले देशों में से एक है। ऐसे में सऊदी अरब का तेल कई देशों में निर्यात किया जाता है। सऊदी अरब की तेल बाज़ारों पर मज़बूत पकड़ होने से स्वाभाविक है कि इन बाज़ारों में तेल की कीमत का निर्धारण करने में भी सऊदी अरब की ऍम भूमिका रहती है। सऊदी अरब की एशियाई तेल बाज़ारों पर भी अच्छी पकड़ है। पर एशियाई तेल बाज़ारों के लिए सऊदी अरब की एक बड़ी योजना है।
बड़ा खेल करने की तैयारी
एशियाई तेल बाज़ारों के लिए सऊदी अरब की बड़ा खेल करने की तैयारी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब एशियाई तेल बाज़ारों में डिमांड को बढ़ाने की तैयारी में है। सऊदी अरब एशिया के तेल बाज़ारों में कृत्रिम तरीके से तेल की डिमांड को बढ़ाने की योजना बना रहा है। और सिर्फ एशियाई तेल बाज़ारों में ही नहीं, अफ्रीकी तेल बाज़ारों के लिए भी सऊदी अरब की यही योजना है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भी दिया योजना को समर्थन
सऊदी अरब की एशियाई तेल बाज़ारों के साथ ही अफ्रीकी तेल बाज़ारों में भी तेल की डिमांड को कृत्रिम रूप से बढ़ाने की योजना को देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (Mohammed bin Salman Al Saud) का भी पूरा समर्थन मिला हुआ है।
फ्यूल से चलने वाले व्हीकल्स की डिमांड बढ़ाने पर भी किया जाएगा काम
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में सऊदी अरब अपने तेल की डिमांड को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए इन बाज़ारों में फ्यूल (पेट्रोल और डीज़ल) से चलने वाले व्हीकल्स की डिमांड को बढ़ाने के लिए भी काम करेगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर दी जाने वाली छूट को टक्कर देने के लिए योजना पर काम किया जा रहा है।
तेल पर निर्भरता बनाए रखना चाहता है सऊदी अरब
सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में तेल की बड़ी ही अहम भागीदारी है। ऐसे में सऊदी अरब दुनियाभर में तेल पर निर्भरता बनाए रखना।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में माउंट मरापी ज्वालामुखी के फटने से मरने वाले पर्वतारोहियों का आंकड़ा पहुंचा 13
Published on:
05 Dec 2023 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
