
Free Visa Entry for Indians in Saudi Arabia
दुनियाभर में पर्यटन के दीवानों की कमी नहीं है। देशों की अर्थव्यवस्था के लिए भी पर्यटन फायदेमंद है। पर्यटन कई देशों के लिए कमाई का एक बेहतरीन ज़रिया है। दुनियाभर के कई देशों में पर्यटन से आर्थिक मज़बूती मिलती है और साथ ही इससे जुड़े दूसरे कई व्यवसायों को भी काफी मदद मिलती हैं। पिछले कुछ सालों में भारत की छवि दुनियाभर में बेहद ही मज़बूत हुई है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में भी मज़बूती आई है और देश का दुनियाभर में एक अलग ही मुकाम बन गया है। इस वजह से आजकल दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है और कई देश चाहते हैं कि वहाँ भारतीय पर्यटक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए। ऐसे में कई देश जहाँ भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कई देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय में कई देशों ने भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा दी है। अब एक देश भारतीयों को फ्री वीज़ा ऑफर कर रहा है।
सऊदी अरब दे रहा है भारतीयों को फ्री वीज़ा
सऊदी अरब ने भारतीयों को घूमने के लिए फ्री वीज़ा देने का फैसला लिया है। ऐसे में अब भारतीय पर्यटकों को घूमने के लिए सऊदी अरब जाने के लिए फ्री वीज़ा एंट्री की सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 4 दिन के लिए होगा मान्य
सऊदी अरब भारतीयों को फ्री वीज़ा तो दे रहा है, पर इसकी भी एक समयावधि होगी। फ्री वीज़ा सिर्फ 96 घंटे यानी कि 4 दिन के लिए ही मान्य होगा। यह सुविधा सऊदी एयरलाइन्स (Saudi Airlines) या फ्लाईनास (Flynas) से यात्रा करने वाले पर्यटकों को मिलेगी।
पिछले कुछ साल में बढ़ा है भारतीयों का सऊदी अरब जाना
पिछले कुछ साल में भारत और सऊदी अरब के संबंधों में काफी मज़बूती आई है। साथ ही सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों की संख्या पिछले कुछ साल में बढ़ी है। हज यात्रा के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग भारत से सऊदी अरब जाते हैं। साथ ही गुमने के लिए भी कई लोग भारत से सऊदी अरब जाते हैं। सऊदी अरब को 2030 तक 75 लाख भारतीयों के सऊदी अरब की यात्रा करने की उम्मीद है और सऊदी अरब को पता है कि फ्री वीज़ा देने से यह संभव हो सकेगा।
सऊदी अरब के पर्यटन के साथ अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा फायदा
सऊदी अरब के इस फैसले से देश में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी पन्नू को अमेरिका की चेतावनी..'अगर पार की हद तो भुगतना होगा अंजाम'
Published on:
23 Feb 2024 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
