21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी के पवित्र ‘मदीना’ पर फिर ड्रोन अटैक, ईरान समर्थित हूतियों ने हमले से किया इनकार

Drone Attack On Medina: सऊदी अरब ने मदीना पर ड्रोन हमले का दावा किया, जिसे हवा में मार गिराया गया। हालांकि, ईरान समर्थित हूतियों ने हमले से इनकार किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 21, 2026

Houthi Rebel

हूती विद्रोही। (Photo - ANI)

ईरान समर्थित हूतियों का हमला लगातार जारी है। वह होर रोज यमन और उसे खुलकर सपोर्ट करने वाले सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। सऊदी की सेना ने बुधवार को दावा किया कि मदीना शहर और पूर्वी इलाके पर ड्रोन अटैक हुआ, लेकिन उस ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया गया।

बता दें कि मदीना इस्लाम का पवित्र शहर है। ऐसे दावे से तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, हूती गुट ने इस हमले से साफ इनकार कर दिया है। उनके सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि बुधवार को मदीना की तरफ कोई ड्रोन नहीं भेजा गया। सऊदी अरब की तरफ कोई सैन्य कार्रवाई भी नहीं की गई।

दो हफ्ते पहले भी ड्रोन हमले का दावा

मदीना पर दो हफ्ते पहले भी ड्रोन भेजने के दावे किए गए थे, तब भी हूतियों ने हमले से इनकार कर दिया था। बता दें कि यमन के शाबवा प्रांत में मंगलवार को एक सुरक्षा बल ट्रेनिंग कैंप पर हूतियों ने मिसाइल हमला किया था। इस हमले में 73 लोगों की जान चली गई।

इससे पहले सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट और तेल कंपनी अरामको पर भी हमले हो चुके हैं। जिसकी वजह से उड़ानें रद्द हुईं और तेल निर्यात भी प्रभावित हुआ।

2014 से यमन में गृहयद्ध

गौरतलब है कि यमन में 2014 से गृहयुद्ध चल रहा है। हूती गुट ने भयंकर लड़ाई के बाद सरकार को राजधानी सना से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले देशों ने सैन्य कार्रवाई शुरू की। 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से सीमा पार हमलों पर लगभग रोक लग गई थी। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में फिर से लड़ाई तेज हो गई है।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद तेज हुई लड़ाई

नई लड़ाई अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान से बढ़े तनाव के बाद शुरू हुई है। हूती गुट ईरान के करीबी माने जाते हैं। अब यह माना जा रहा है कि ईरान ही हूतियों को हमले के लिए भड़का रहा है। हूती यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाली सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। सऊदी गठबंधन उस सरकार का समर्थन करता है।