सूखी हवाओं और आंधी से प्रभावित जंगलों में लगी आग के कारण, दक्षिण-पूर्वी शहरों और कस्बों जैसे एंडोंग, यूइसोंग और सांचेओंग के अधिकारियों ने मंगलवार को निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों के अनुसार इस आग ने 17,400 हेक्टेयर (43,000 एकड़) भूमि को जला कर नष्ट कर दिया, जिसमें एक 1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर भी शामिल था। उइसोंग में लगी आग ने सातवीं शताब्दी में निर्मित बौद्ध मंदिर गौंसा को भी नष्ट कर दिया। हालांकि, मंदिर के कुछ राष्ट्रीय खजाने, जिसमें पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल है, आग लकड़ी की इमारतों तक पहुंचने से पहले ही मूर्तिया सुरक्षित निकाल ली गई थीं। उइसोंग में आग से तबाह हुए उन्नरामसा मंदिर के खंडहरों की तस्वीरें सामने आई हैं।