Gautam Adani इजरायल के टॉवर सेमिकंडक्टर कारोबार में भी 10 अरब डॉलर का निवेश करना चाहते थे। Haifa बंदरगाह में अडानी पोर्ट्स का 70 फीसद स्टेक है। 2023 में कंपनी ने इजरायल के गडोट ग्रुप के साथ साझेदारी में 1.2 अरब डॉलर में पोर्ट का अधिग्रहण किया था। इजरायल के आयात और निर्यात की दृष्टि से पोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। यह उत्तरी इजरायल में पड़ता है, जो लड़ाई वाली जगह से दूर पड़ता है। अडानी पोर्ट के सालाना कारगो वाल्यूम में हायफा पोर्ट का योगदान 3 फीसद है। यह कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एसेट है।