22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आतंकवादी संगठन है ये दल’, भारत विरोधी बयान देने वाली नई पार्टी पर भड़के शेख हसीना के बेटे  

Bangladesh: बांग्लादेश में जिस नाहिद इस्लाम ने नई पार्टी बनाई है उसने ही बांग्लादेश में छात्र आंदोलन कराया था। नाहिद ने अब कहा है कि बांग्लादेश में भारत समर्थक राजनीति की जगह नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 1 Mar 2025, 4:36 PM IST

Sheikh hasina son on Bangladesh new Party leader nahid islam

Sheikh hasina son on Bangladesh new Party leader nahid islam

Bangladesh: शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता से हटाने वाले नाहिद इस्लाम ने बीते शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की लॉन्चिंग की। जातीय नागरिक पार्टी नाम के इस सियासी दल ने अस्तित्व में आते ही भारत के खिलाफ बयानबाज़ी शुरू कर दी थी। नाहिद ने मंच से लोगों को संबोधन करते हुए कहा था कि इस देश में भारत और पाकिस्तान के समर्थन वाली राजनीति के लिए जगह नहीं है। पार्टी का लक्ष्य बांग्लादेश का पुनर्निर्माण करना है। वहीं अब नाहिद और उनकी इस पार्टी पर पूर्व प्रधानंमत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के बेटे साजिद वाजेद का गुस्सा फूट पड़ा है। साजिद ने इस पार्टी को आतंकवादी संगठन करार दिया है।

'जो फासीवादी तानाशाहों ने किया वही आज ये कर रहे हैं'

साजिद ने कहा कि जिन लोगों ने अलोकतांत्रित तरीके से सत्ता हथियाई है वही आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, नई पार्टी बना रहे हैं। ये आतंकवादियों का एक संगठन है। साजिद ने कहा कि वे बांग्लादेश के पुनर्निर्माण की बात कर रहे हैं। लेकिन ये वो सारे काम कर रहे हैं जो अतीत में फासीवादी तानाशाहों ने किया था।

नाहिद इस्लाम ने ही गिराई थी सरकार

बता दें कि नाहिद इस्लाम वही शख्स हैं जिन्होंने बांग्लादेश में 2024 में छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। शेख हसीना के इस्तीफे की मांग इन्होंने ही उठाई थी, जिसके चलते छात्रों का आंदोलन ने एक हिंसक मोड़ ले लिया था। शेख हसीना के पद से हटने के बाद इन्होंने ही अंतरिम सरकार बनाने की अपील की थी। इसके बाद ये मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार में शामिल हो गए है। लेकिन आरक्षण (Reservation Issue in Bangladesh) के मुद्दे पर असंतुष्ट होने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और संयोजक बन गए।

युनुस का तख्तापलट करने की धमकी

बता दें कि आरक्षण वाले मुद्दे को लेकर छात्रों और छात्र संगठन में अभी भी नाराजगी है। शेख हसीना को पद से हटाने के बाद भी इसे अब तक सुलझाया नहीं जा सका है। ऐसे में अब भी आए दिन यूनुस सरकार के खिलाफ छात्र संगठन प्रदर्शन करते रहते हैं। इन छात्र नेताओं ने शेख हसीना की ही तरह यूनुस का भी तख्तापलट करने की धमकी तक दी है। अब इस नई पार्टी का गठन जातीय नागरिक समिति (JNC) और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन (ADSM) के नेताओं ने की है ताकि जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन की लड़ाई जारी रखी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गरीब या अमीर…किस लिस्ट में शामिल है भारत, क्या हैं बांग्लादेश-पाकिस्तान के हाल?