29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगापुर में भारतवंशी को 12 साल जेल, पुलिस पर किया धारदार हथियार से हमला

Indian-Origin Singaporean Jailed For Attacking Enforcement Officer: सिगरेट पीने से मना करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति ने सिंगापुर में कानून प्रवर्तन अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। दो साल पहले की इस घटना में 32 वर्षीय विकनेश्वरन को 11 साल नौ महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

2 min read
Google source verification
सिंगापुर में भारतवंशी को 12 साल जेल, सिगरेट पीने से टोकने पर पुलिस पर किया था हमला

Vickneswaran Sivan slashed the Certis enforcement officer's hands and legs at least four times with the sickle. PHOTO: SINGAPORE POLICE FORCE

सिंगापुर के स्थानीय मीडिया के अनुसार 32 वर्षीय विकनेश्वरन सिवन (Vickneswaran Sivan)ने एक कानून प्रवर्तन अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला किया क्योंकि उसने विकनेश्वरन के दोस्त को सिगरेट पीने से टोका था। 29 वर्षीय पीड़ित अधिकारी को हमले के बाद करीब 141 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उसके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन उसके पैर पर स्थाई चोट आई है।

सिगरेट पीने से टोकने पर भड़का
विकनेश्वरन को अक्टूबर में सात आरोपों में दोषी ठहराया था, जिसमें एक लोक सेवक को चोट गंभीर चोट पहुंचाना शामिल था। हमले से कुछ समय पहले वह कैनबरा लिंक वाइड डेक पर दो दोस्तों के साथ था। उनमें से एक 41 वर्षीय व्यक्ति एक जली हुई सिगरेट पकड़े हुए था। प्रवर्तन अधिकारी ने उसके दोस्त को सिगरेट पीने से मना किया। इससे विकनेश्वरन भड़क गया।

दरांती से किया पुलिस पर हमला
विकनेस्वरन को वहां एक घुमावदार ब्लेड के साथ एक दरांती (Sickle) हाथ लग गई, जिसकी माप 16 सेमी थी। उसने सर्टिस (Certis) अधिकारियों को लड़ाई के लिए चुनौती दी और सहायक पुलिसकर्मी के चेहरे पर मुक्का मारा। उसने कम से कम चार बार पुलिस अधिकारी के हाथ-पैर पर वार किया। सिंगापुर में सर्टिस सरकारी संगठनों के साथ-साथ निजी कंपनियों या व्यक्तियों को सशस्त्र सुरक्षा अधिकारी प्रदान करने के लिए अधिकृत पांच कमर्शियल सहायक पुलिस बलों में से एक है।

गर्भवती पत्नी की भी पिटाई
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और विकेश्वरन को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया। विकनेस्वरन को अदालत में आरोपित किया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया। जून 2021 में, उसने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई की, जिससे उसके कई फ्रैक्चर हो गए और उसके बैंक खाते से SGD 1,930 चुरा लिए।

यह भी पढ़ें:

चीन में पीले आड़ू की जमाखोरी कर रहे लोग, सरकार बोली — कोई फायदा नहीं