विदेश

स्मार्टवॉच की वजह से बची यूके की एक कंपनी के सीईओ की जान, जानिए कैसे

Smartwatch Saved Life Of A CEO In UK: स्मार्टवॉच ने हाल ही में यूके में एक कंपनी के सीईओ की जान बचाई। पर कैसे? आइए जानते हैं।

2 min read
Smartwatch saved life of a CEO in UK

आज का दौर टेक्नोलॉजी एक दौर है। समय के साथ टेक्नोलॉजी का तेज़ी से विकास हुआ है और टेक्नोलॉजी एडवांस हुई है। टेक्नोलॉजी के एडवांस होने का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। आज इंसान टेक्नोलॉजी से घिरा हुआ है। इंसान के पास भी ऐसे कई गैजेट्स होते हैं जिनकी टेक्नोलॉजी काफी काम की होती है। इनमें से एक गैजेट स्मार्टवॉच भी है। स्मार्टवॉच सामान्य घड़ी से काफी अलग और एडवांस्ड होती है। समय बताने के साथ स्मार्टवॉच के और भी कई फायदे होते हैं। पर अगर हम आपको बताएं कि स्मार्टवॉच से किसी की जान भी बचाई जा सकती है तो शायद ही आपको यकीन होगा। पर यह बिल्कुल सच है। कुछ दिन पहले ही में यूके (UK) में स्मार्टवॉच ने एक आदमी की जान बचाई।


हॉकी वेल्स के सीईओ पॉल वैपहैम को आया हार्ट अटैक, स्मार्टवॉच की वजह से बची जान

हाल ही में यूके में वेल्स के रहने वाला पॉल वैपहैम, जो हॉकी वेल्स कंपनी के सीईओ है, की जान एक स्मार्टवॉच ने बचाई। दरअसल कुछ दिन पहले ही यूके में स्मार्टवॉच ने एक आदमी की जान बचाई। ही में एक सुबह पॉल दौड़ लगा रहा था। तभी अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ। उस समय वह बिल्कुल अकेला था और दर्द से कराहते हुए पॉल सड़क पर ही बैठ गया। किसी तरह पॉल ने अपनी स्मार्टवॉच के ज़रिए अपनी पत्नी को कॉल किया और उसे स्थिति के बारे में जानकारी दी। पॉल की पत्नी 5 मिनट में ही कार लेकर पॉल को लेने पहुंच गई और उसे तुरंत अस्पताल ले गई। अस्पताल में पता चला कि पॉल को हार्ट अटैक आया था। पॉल का तुरंत इलाज किया और उसे 6 दिन अस्पताल में ही रखा गया, लेकिन पॉल की जान बच गई।


स्मार्टवॉच नहीं होती तो पॉल की जान बचाना हो जाता मुश्किल

पॉल को जब हार्ट अटैक आया था तब अगर उसके पास स्मार्टवॉच नहीं होती, तो वह अपनी पत्नी को कॉल नहीं कर पता और उसकी पत्नी को पॉल की स्थिति के बारे में पता नहीं चलता। ऐसे में समय पर पॉल को अस्पताल नहीं ले जाया जाता और उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।

यह भी पढ़ें- जो बाइडन और शी जिनपिंग के बीच 15 नवंबर को हो सकती है मुलाकात, एक साल बाद मिलेंगे अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति

Published on:
09 Nov 2023 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर