
Ring of Fire Solar Eclipse
Solar eclipse 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ रहा है। दुनिया के कई देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं एक देश ऐसा है जहां पर इस सूर्य ग्रहण के चलते घुप अंधेरा जाएगा इसके चलते वहां पर शासन-प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम भी करने पड़े हैं जिससे वहां दिन में होने वालों कार्यों में कोई रुकावट ना आए। दरअसल 8 अप्रैल को अमेरिका में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse in USA) का काफी प्रभाव रहेगा। अमेरिका के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण के चलते बिल्कुल अंधेरा छा जाएगा। ये रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रक्रिया मैक्सिको (Maxico) से शुरू होगी और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों से होते हुए इसे पूरा अंधेरे में डुबो देगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दिन रिंग ऑफ फॉयर (Ring Of Fire) बनने की पूरी संभावना है। जिसे देखने के लिए अमेरिका के कई लोग उन हिस्सों में जा रहे हैं जहां पूरा अंधेरा हो जाएगा। इससे पहले रिंग ऑफ फाय़र अक्टूबर 2023 में बना था।
बनेगी रिंग ऑफ फायर
वहीं वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) को सीधे आंखों से ना देखें क्योंकि इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। उस वक्त ज्यादा संसाधन भी काम नहीं कर पाएंगे क्यों तब उन हिस्सों में पूरा अंधेरा छाया रहेगा। सूर्य ग्रहण के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बच्चों को स्कूल आने के लिए मना कर दिया गया है।
अमेरिका के इन राज्यों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
बता दें कि सूर्य ग्रहण संयुक्त (Solar eclipse) राज्य अमेरिका के न्यू हैम्पशायर, इंडियाना, मिसौरी, इलिनोइस, टेक्सास, केंटकी, ओहियो, वर्मोंट, ओक्लाहोमा, मेन, पेंसिल्वेनिया, अर्कांसस, और न्यूयॉर्क में दिखाई देगा। इसके अलावा मिशिगन औप टेनेसी जैसे राज्यों में पूरा तो नहीं लेकिन काफी हिस्से में ये ग्रहण प्रभावी होगा।
किन देशों में दिखाई देगा Solar eclipse
50 साल बाद लगने जा रहा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों से साथ अमेरिका में दिखाई देगा।
भारत में क्या होगा?
बता दें कि साल का ये पहला सूर्य ग्रहण भारत (Solar Eclipse In India) में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक भी मान्य नहीं होगा।
क्यों खास है ये सूर्य ग्रहण
दरअसल 2024 का ये सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा जो 50 साल बाद लग रहा है। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) बनेगी। जो इस ग्रहण को और भी ज्यादा खास बनाती है। इस ग्रहण के एक दिन पहले धरती से चंद्रमा काफी करीब होगा। ग्रहण के दिन चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। ये पूरी अवधि महज 10 मिनट की होगी। 8 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर ये हटना शुरू हो जाएगा।
Published on:
21 Mar 2024 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
