साउथ कोरिया (South Korea) में रविवार की सुबह करीब 9 बजकर 07 मिनट पर प्लेन क्रैश (Plane Crash) का ऐसा भीषण मामला सामने आया, जिसे लंबे समय तक भूलना मुश्किल होगा। जेजू एयर (Jeju Air) की उड़ान संख्या 2216, जो बोइंग 737-800 विमान था, थाईलैंड (Thailand) के बैंकॉक (Bangkok) से साउथ कोरिया के मुआन (Muan) लौट रही था। मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और उसकी एक फेंस से टक्कर हो गई। टक्कर होने की वजह से प्लेन न सिर्फ क्रैश हुआ, बल्कि उसमें धमाका भी हो गया और विमान आग का गोला बन गया। अधिकारियों का मानना है कि विमान पक्षियों के झुंड से टकराया था, जिसके कारण उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। ऐसे में एयरपोर्ट का चक्कर लगाने के बाद विमान को लैंडिंग गियर को पूरी तरह से फैलाए बिना इमरजेंसी बेली लैंडिंग कराने की कोशिश की गई और तभी यह हादसा हुआ। इस विमान हादसे में 179 लोग मारे गए, पर 2 लोग ज़िंदा बच गए।