साउथ कोरिया (South Korea) में आज एक भीषण प्लेन क्रैश (Plane Crash) का मामला सामने आया है। जेजू एयर (Jeju Air) की फ्लाइट आज, रविवार, 29 दिसंबर को थाईलैंड (Thailand) के बैंकॉक (Bangkok) से साउथ कोरिया के मुआन (Muan) लौट रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और उसकी एक फेंस से टक्कर हो गई। टक्कर होने की वजह से प्लेन न सिर्फ क्रैश हुआ, बल्कि उसमें धमाका भी हो गया।