9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, देश में जश्न का माहौल

Gotabaya Rajapaksa Resigns: गोटबाया राजपक्षे ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से देश में जश्न का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 14, 2022

Sri Lanka's Gotabaya Rajapaksa emailss resignation letter to parliamentory speaker

Sri Lanka's Gotabaya Rajapaksa emailss resignation letter to parliamentory speaker

श्रीलंका में गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मालदीव से सिंगपुर पहुँचने के बाद संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धन को ई-मेल कर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। राजपक्षे ने 13 जुलाई को ही इस्तीफा देने की बात कही थी लेकिन इस्तीफे से पहले ही वो मालदीव भाग गए। इससे आम जनता के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी आवासों पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफे के बाद अपना इस्तीफा श्रीलंकाई संसद के स्पीकर को ईमेल कर भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शनकारी राजपक्षे परिवार का विरोध कर रहे हैं। श्रीलंका की बिगड़े आर्थिक हालात के लिए देश की जनता राजपक्षे परिवार को ही दोषी ठहरा रहे हैं। 9 जुलाई को जब प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया तो खुफिया दरवाजे से गोटबाया राजपक्षे आवास से भाग गए। इसके बाद गोटबाया ने स्पष्ट किया कि वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़े- श्रीलंका के राष्ट्रपति निजी दौरे पर हैं, यहाँ शरण नहीं मिली: सिंगापुर

पीएम से भी प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग की थी जिसके बाद उन्होंने एक सर्वदलीय बैठक में अपने इस्तीफे की भी घोषणा कर दी। गोटबाया राजपक्षे इस्तीफा देने से पहले ही मालदीव भाग गए जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और इस्तीफे की मांग में पीएम आवास समेत कई सरकारी दफ्तरों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। अब जब गोटबाया ने इस्तीफा दे दिया तो जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सभी इसका जश्न मना रहे हैं।