पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर दी थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के शिन स्टार्गी अड्डा, सोरज़ाघमी, अलमस्ती और मार्घई इलाकों में टीटीपी (तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें आतंकियों के साथ ही निर्दोष लोग भी मारे गए थे। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने की कार्रवाई शुरू कर दी और अब तालिबानी लड़ाके बड़ी संख्या में पाकिस्तान में घुस गए हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में एक्टिव टीटीपी भी अब पाकिस्तान को जख्म दे रहा है।