दुनियाभर में लगभग सभी देशों में नया साल (New Year) आ चुका है। 2025 की शुरुआत अलग-अलग जगहों पर लोगों ने अलग-अलग तरह से की। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ नए साल की शुरुआत भूकंप (Earthquake) के साथ हुई। आज, बुधवार, 1 जनवरी को आए भूकंपों में वानूआतू (Vanuatu) में आए भूकंप भी शामिल हैं। वानूआतू में आज बैक-टू-बैक दो भूकंप आए जिससे हड़कंप मच गया। पहला भूकंप पोर्ट विला (Port-Vila) से 14 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर आया। वहीं दूसरा भूकंप इसांगेल (Isangel) से 148 किलोमीटर साउथ में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर आया।