4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अफ्रीकी शहर में भीषण विस्फोट, 90 की मौत, सैंकड़ों घायल, जानिए कैसे हुआ था धमाका

फ्रीटाउन के अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका शहर के व्यस्ततम इलाके में हुआ, जिससे मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ गई। यहां खड़े एक तेल टैंकर में दूसरे वाहन के टकराने से यह विस्फोट हुआ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Nov 2021, 6:19 PM IST

blast.jpg

नई दिल्ली।

अफ्रीकी देश सियरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए।

फ्रीटाउन के अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका शहर के व्यस्ततम इलाके में हुआ, जिससे मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ गई। यहां खड़े एक तेल टैंकर में दूसरे वाहन के टकराने से यह विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में धमाके के आसपास के इलाकों में भीषण काला धुआं और लोगों की लाशें दिख रही हैं। राहत और बचाव में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कई टीमों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:- जर्मनी में रूसी दूतावास के बाहर मिला राजनयिक का शव अधिकारियों का दावा- यह खुफिया एजेंट था

सियरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने कहा कि वह इस दुखद आग और जीवन के भारी नुकसान से बहुत परेशान हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रभावित परिवारों की सहायता करने के लिए सब कुछ करेगी। फ्रीटाउन के मेयर यवोन अकी सॉयर ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक हमें मृतकों या घायलों की निश्चित संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक इस संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी है। इसके बावजूद स्थानीय न्यूज चैनलों ने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के हवाले से 90 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सरकारी मुर्दाघर के मैनेजर ने बताया कि अभी तक उनके पास 91 लोगों के शव पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-जर्मनी, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और चीन समेत कई देशों में कोरोना ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड, रूस में 24 घंटे में 1192 मौतें

देश के उप स्वास्थ्य मंत्री अमारा जंबाई ने बताया कि राजधान के अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज के लिए 100 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में वे लोग शामिल थे जो टूटे हुए वाहन से ईंधन लीक करने के लिए इकट्ठा हुए थे। सियरे लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना एक बहुत भयानक आपदा है।